मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्किट में ड्रग्स विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापे में मुजफ्फरनगर ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य के साथ मेरठ ड्रग्स इंस्पेक्टर, बुलन्दशहर ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।टीम ने दवाओं के स्टॉक, बिलिंग और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू की। अधिकारियोंटीम ने जिला परिषद बाजार स्थित क्वालिटी मेडिसिन कंपनी पर छापा मारा और विशेष रूप से जांच की। यहां दवाइयों के रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और 10 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है की मुजफ्फरनगर में एक दवा एसोसिएशन के पदाधिकारी से भी गोपनीय रूप से विभागीय अधिकारियों ने पूछताछ की, जिसके साथ ही प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर जाँच की जा रही है।


