मुजफ्फरनगर। आज प्रमुख गांधी विचारक एवं राष्ट्रीय ट्रस्टी आचार्य कुल होती लाल शर्मा के नेतृत्व में जिला आचार्य कुल संस्थागत पदाधिकारी और सदस्य गन भाई बहनों ने जिला महिला चिकित्सालय परिसर पहुंचकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया एवं जिला महिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर श्रीमती आभा अत्रे को पांच अच्छी क्वालिटी के सन हीटर गरीब निर्बल वर्गी बहन बेटियों के वार्ड में लगाने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूम में लगाने की दृष्टि से प्रदान किए जिससे सर्दियों में कर्मचारियों के द्वारा कोई कार्य प्रभावित ना हो और रुक नहीं तथा जनसाधारण की सेवा सुचारु रूप से होती रहे जिला महिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ श्रीमती आभा अत्रे एवं सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया ने नगर और जनपद में आचार्य कुल के माध्यम से गत कई वर्षों से की जा रही मानवीय सेवाओं के लिए उपस्थित समुचित टीम को धन्यवाद दिया और सभी के लिए सुखद भविष्य की कामना की इस अवसर पर सर्वश्री आचार्य सीताराम कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया सिंह श्रीमती ममता चौधरी ईश्वर चंद्र शर्मा दीपाली कौशिक ठाकुर महेंद्र सिंह चौहान श्रीमती विनोद चौहान नीरज सिंदुरिया श्रीमती सुषमा सिंह श्रीमती रजनीश शर्मा कुमारी प्रियांशी कुमारी सविता रानी इंजीनियर राजेंद्र साहनी डॉक्टर सुनील शर्मा रवींद्र वर्मा देव मलिक नीलम मलिक श्रीमती सुनीता वर्मा श्रीमती दीपा साहनी सिंगर तथा अस्पताल स्टाफ सहित अनेक भाई बहन उपस्थित रहे।


