Taja Report

जानसठ रोड पर सुरेंद्रनगर के पास नाले में करीब दो दर्जन गौवंशों के शव मिले

मुजफ्फरनगर। जिले में गोवंशों की लगातार हो रही दुर्दशा अब बड़ी तादाद में नाले में मृत अवस्था में मिले गोवंश,गौ सेवक ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। गौसेवक निशू ने बताया कि जानसठ रोड पर सुरेंद्रनगर के पास नाले में करीब दो दर्जन गौवंशों के शव बरामद किए गए हैं। उनका अंतिम संस्कार विधिवत तरीके से किया गया। निशू, अमन और सचिन ने उनका अंतिम संस्कार कराया।

निशू ने बताया कि उक्त गौवंशों को मृत अवस्था में कष्टों में बांधकर वहां फेंका गया था। उन्होंने ऐसी हरकतों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जो गोपालक इस तरह की हरकत कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *