मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहलकी निवासी एक शिक्षिका की केरल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हडकंप मचा है।
बताया गया है कि मृतका सुरभि पाल केरल के जिला कब्बूर के पयानूर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। मृतका के भाई गौरव पाल ने बताया कि सुरभि की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी। 10 मार्च 2026 को परिजनों को सूचना मिली कि सुरभि अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। गौरव का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बावजूद विद्यालय के प्राचार्य ने परिवार को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। गुरुवार को मृतका का शव एयरलिफ्ट कर मुजफ्फरनगर लाया गया, जहाँ गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों द्वारा केरल पुलिस को दी गई तहरीर में विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
Author: Taja Report
Post Views: 225