Taja Report

छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर की हत्या को लेकर कर्मचारियों का धरना आश्वासन पर खत्म

मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर की हत्या को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर धरना खत्म कर दिया गया। इस दौरान टोल वसूली ठप रही।

छपार स्थित टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडेय व टोल कर्मियों के बीच डयूटी को लेकर विवाद हुआ था जिसके उपरान्त 18 सितंबर की रात्रि समय करीब 1.30 बजे टोलकर्मी उनके कमरे पर आये तथा मारपीट करते हुए अपने साथ गाडी में बैठा कर ले गये। इस सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा टीमें गठित की गयी। गत दिवस अरविन्द का शव थानाक्षेत्र जानी, मेरठ में मिला। रात्रि को थाना छपार पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड में 02 अभियुक्त घायल भी हुए तथा अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित है।

आज टोल कर्मी व स्थानीय लोग छपार टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए तथा मृतक के परिजनों की मदद की मांग की गयी। इस सम्बन्ध में NHAI व टोल प्लाजा के अधिकारियों से वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि मृतक के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए सभी लोग अपने काम/गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुके है, वर्तमान में टोल सुचारु रुप से चल रहा है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर ने बताया कि धरना समाप्त हो गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *