Taja Report

छपार के पास सडक हादसे में हरिद्वार के दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर। बीती रात छपार के पास सडक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वे हरिद्वार के रहने वाले थे।

थाना छपार क्षेत्रान्तर्गत बरला–बसेड़ा रोड पर एक कार बसेड़ा से बरला की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उक्त वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से 1. वंश कश्यप पुत्र खड़क सिंह तथा 2. राहुल कश्यप पुत्र रमेश, निवासीगण दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार, गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कार चालक गौरव कश्यप पुत्र देवदास, निवासी रामनगर कॉलोनी, हरिद्वार, को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहाँ पर दौराने उपचार वंश एवं राहुल कश्यप उपरोक्त की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *