मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा 03 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
थाना तितावी पुलिस टीम अमीरपुर नहर पुलिया से मुकंदपुर झाल की तरफ गश्त कर रही थी गश्त के दौरान पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित पुल के नीचे 04 व्यक्ति 03 मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हुए दिखाई दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों की चैकिंग की गयी तो उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग वाहन चोरी का कार्य करते है तथा बरामद की गई मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई है आज हम लोग इन्हे बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व 03 मोटरसाइकिल बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 305/2025 धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आयुध अधिनियम थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* आरिफ पुत्र साबर निवासी सुब्बीपुर निबाड़ा थाना बागपत कोतवाली, बागपत उम्र करीब 28 बर्ष
*2.* देव पुत्र जितेन्द्र निवासी गौरीपुर थाना बागपत कोतवाली, बागपत उम्र करीब 21 वर्ष
*3.* बादल पुत्र सुरेन्द्र निवासी गोरीपुर थाना बागपत कोतवाली, बागपत उम्र करीब 21 वर्ष
*4.* 01 बाल अपचारी।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 तमंचा 315 बोर
✅ 01 चाकू नाजायज
✅ 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल नम्बर डीएल 5एस जेड 6304
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 12 बीए 5125
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 17 एक्स 0134


