मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन जितेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लाइनमैन जितेंद्र बारू बिजली का शट डाउन लेकर बिजली घर से थोड़ी दूरी पर तीसरे खम्बे पर चढ़ा था। तभी कुछ देर बाद बिजली घर में तैनात एसडीओ. व जेई. ने बिजली का करंट छोड़ दिया। करंट लगने से मौके पर ही लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुँचे पुलिस वह प्रशासनिक. अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एसडीओ और जेई पर 302 का मुकदमा कायम नहीं होता और परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी नहीं मिलती तब तक धरना जारी रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण व संगठन से जुड़े लोग धरने पर मौजूद रहे और सभी इस बात को लेकर अड़े रहे कि दोषियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज हो । जब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।


