मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में बिरालसी–रोनी हरजीपुर के बीच एक बार फिर नहर टूटने के बाद सड़क टूट गई। इससे शामली सहारनपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। किसानों की फसलें भारी नुकसान की कगार पर पहुंच गई हैं। पहले से ही बेमौसम बारिश से जूझ रहे किसानों को इस घटना ने और परेशानी में डाल दिया है।मौके पर पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता विकास शर्मा ने अधिकारियों को सूचना देकर जल्द नहर बंद कर पानी रोकने और सड़क मार्ग बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनका सिंचाई विभाग सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
Author: Taja Report
Post Views: 73