मुजफ्फरनगर। ब्लॉक चरथावल मे अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब सील कर दिया गया।
ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान के अंतर्गत आज दिनांक *10/12/25* को ब्लॉक चरथावल के अंतर्गत नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ देवेंद्र क्लीनिक अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ सतेंद्र कुमार व टीम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नोटिस निर्गत किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 114


