मुजफ्फरनगर। चंद्र ग्रहण रात 08.58 बजे से शुरू हो गया है। 09.58 पर चंन्द्रमा का पूर्वी हिस्सा काला होना प्रारम्भ हो गया तथा रात्रि 11.00 बजे तक सम्पूर्ण ग्रहण हो जायेगा।इस समय चंन्द्रमा लाल रंग का दिखायी देगा जो लगभग 12.25 तक ऐसा ही बना रहेगा। अंग्रेजी में इसे Blood Moon भी कहा जाता है उसके बाद फिर से पूर्वी हिस्सा प्रकाशित होना प्रारम्भ हो जायेगा तथा मध्य रात्रि के बाद 01.27 पर चन्द्रमा पुनः पूर्ण प्रकाशित हो जायेगा। 02.26 पर चंद्रग्रहण पूर्णतया समाप्त हो जायेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना दिखना काफी दुर्लभ होता है। इससे पहले भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण 2018 में हुआ था।
खगोलविद अमित कुमार भोकरहेड़ी इसका अध्ययन कर रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 261


