मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, रामनिवास संगल, शशी गर्ग, सुनील गोयल, डायरेक्टर डॉ. एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आज़ाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विंग हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान, काउंसलर कंचन सोनी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नीरज कुमार, रविश मिश्रा एवं ममता चौहान ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की महिमा का श्रवण किया और धर्म लाभ उठाया। रविश मिश्रा ने इस अवसर पर प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुंदरकांड पाठ का समापन प्रसाद वितरण व जलपान के साथ हुआ।
Author: Taja Report
Post Views: 164


