पणजी। अर्पोरा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब के प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अग्निकांड देर रात बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुआ। अर्पोरा गांव में स्थित यह लोकप्रिय स्थल राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल खोला गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार लोग पर्यटक थे और बाकी क्लब के कर्मचारी थे। मैं उनके मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
Author: Taja Report
Post Views: 191

