Taja Report

गैस संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पीएनजी कनेक्शन वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर,

नई दिल्ली। देश ने गैस संकट के बीच सरकार ने आदेश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के पास PNG कनेक्शन है और साथ में ही घरेलू LPG कनेक्शन भी है, वह घरेलू LPG कनेक्शन अपने पास नहीं रख सकेगा और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से घरेलू LPG सिलिंडर रिफिल करवा सकेगा। ऐसे लोगों को अपना घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।राव ने पत्रकारों से कहा कि कलेक्टरों, जिला आपूर्ति अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में, हमने निर्देश दिए हैं कि LPG एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के वाहनों को रोका न जाए, ताकि आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच की जाएगी कि LPG सिलेंडर सुरक्षित हैं और उनमें कोई लीकेज नहीं है।गुना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि तेल, केरोसिन या डीजल की कोई कमी नहीं होगी। हम गैस की आपूर्ति को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री की कूटनीति की सफलता के कारण, भारत के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोल दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश को तेल या गैस की किसी भी कमी का सामना न करना पड़े।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *