Taja Report

गैंगस्टर की करीब 12.5 लाख रूपये की अवैध संपत्ति को जब्त

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त इमरान उर्फ लाला के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी कार्यवाही, करीब 12.5 लाख रूपये की अवैध संपत्ति को जब्त किया गया है।

थाना सिविल लाइन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना खालापार क्षेत्र के गैंगस्टर अपराधी इमरान उर्फ लाला पुत्र अमीर अहमद उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम लीकडा पट्टी सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ग्राम सूजडू थानाक्षेत्र खालापार, मुजफ्फरनगर में स्थित लगभग 12.5 लाख रूपयों की अचल संपत्ति जब्त की गई है। अभियुक्त इमरान उर्फ लाला द्वारा गौकशी आदि जघन्य अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर थाना खालापार, मुजफ्फऱनगर में अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी जिसको जब्त किया गया है।

 

*जब्त की गई सम्पत्ति का विवरण-*

-लगभग 12.5 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति-

 

❇️ *अभियुक्त का इमरान उर्फ लाला का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 103/24 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0- 230/24 धारा-3/25/27 शस्त्र अधिनियम व 3/5/8 गौवध अधिनियम व 109 बीएनएस चालानी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0-19/25 धारा-2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0-54/25 धारा-2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *