लखनऊ। यूपी के 77वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया ।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी अमित शाह का स्वागत किया। यूपी स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह यहां पहुंचे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अमित शाह का किया स्वागत। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया अमित शाह का अभिनंदन।
यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और DGP राजीव कृष्ण ने किया स्वागत। लखनऊ में यूपी सरकार के मंत्रियों ने अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। यूपी स्थापना दिवस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के साथ अमित शाह कार्यक्रम में शामिल हुए ।
Author: Taja Report
Post Views: 42

