मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के चलते मुजफ्फरनगर के स्कूलों में गुरुवार को भी अवकाश रहेगा। डीएम उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर बीएसए संदीप कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार को चार सिंतबर को भी बरसात के चलते जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बीएसए ने बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है।शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी यानि बारह वफात का गजेटिड अवकाश रहेगा। इसके चलते दो दिन स्कूल बंद रहेंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 542


