Taja Report

गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने यूपी से नैनीताल आए पति को पत्नी ने पकड़ा 

हल्द्वानी/गाजियाबाद । नए साल का जश्न मनाने गर्लफ्रेंड के साथ गाजियाबाद से नैनीताल पहुंचे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया। पत्नी यहां पर 4 दिन से पति को ढूंढ रही थी। क्योंकि, उसे पता चल गया था कि उसका पति नैनीताल आया है। पत्नी प्रीति यूपी में सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

प्रीति का कहना है- पति कई दिनों से मेरा फोन नहीं उठा रहा था। आज यहां उसकी कार देखी तो उसे रुकने के लिए कहा। मैंने कहा कि बात करनी है, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। वो काफी दूर तक कार के बोनट पर मुझे घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद मौके पर लोगों ने कार रुकवाई, तो गर्लफ्रेंड कार से उतरकर भाग गई। इस पर गुस्साई पत्नी प्रीति ने कार के बैक शीशे पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। फिर दोनों पक्षों को थाने में ले गई। वहां काफी देर तक दोनों को समझाया।

पति को कार में दूसरी महिला के साथ देख महिला पत्नी ने कार पर पत्थर फेंक मार दिया, जिससे शीशा टूट गया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा 30 दिसंबर को नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित डांठ चौराहे पर हुआ। जिसका वीडियो आज सामने आया। महिला प्रीति शर्मा ने बताया- मेरे पति का नाम अभिषेक है। हम दोनों गाजियाबाद में रहते हैं। हमारी शादी को 11 साल हो गए हैं। हमारी एक 6 साल की बेटी भी है। मेरे पति का उसके ऑफिस की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा है। प्रीति ने दावा किया कि वह पहले भी कई बार दोनों को साथ पकड़ चुकी है। लेकिन, पति फिर भी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।

प्रीति ने बताया- मेरा पति अभिषेक कई दिनों से फोन नहीं उठा रहा था। इसी बीच मुझे कहीं से पता लगा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूम रहा है। इस पर मैं 4 दिन पहले ही नैनीताल आ गई थी। तभी से लगातार पति को ढूंढ रही थी। आज सुबह अचानक तल्लीताल में मैंने पति की कार को पहचान लिया। मैंने चिल्लाकर उससे कार रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। बीच सड़क चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं पत्नी प्रीति ने भी गुस्से में आकर कार का शीशा तोड़ा दिया। इसी बीच हंगामा बढ़ता देख गर्लफ्रेंड मौके से भाग गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *