मुंबई। शाहरुख ख़ान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
गर्मी के चलते की तबीयत खराब हो गई और वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए.वह आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने अहमदाबाद में थे। कल अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था। ऐसे में कहा जा रहा है कि हीट-स्ट्रोक के चलते शाहरुख ख़ान की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।
शाहरुख खान की तबीयत के बारे में सुनते ही जूही चावला भी एक्टर का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। वैष्णव देवी सर्कल के पास इस वक्त भारी ट्राफिक भी बताया जा रहा है। मालूम हो, शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 452

