मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गयी सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल के खुले हुए पार्टस, मोटर साईकिल खोलने के उपकरण, 01 मोटर साइकिलनुमा रेहडा व 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल बरामद की है।
साकिर मलिक पुत्र मौ सलीम निवासी नसीरपुर मार्ग सुभाषनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की सुपर स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एडी 3296 को चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 193/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतू थाना खालापार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा शार्डेन स्कूल के पीछे वाली गली से अभियुक्तगण 1. फरहान पुत्र शहजाद निवासी चाकू वाली गली दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर व 2. शाहबाज पुत्र मौ0 अली निवासी कमर पैलेस चान्द मस्जिद थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल के खुले हुए पार्टस, मोटर साईकिल खोलने के उपकरण, 01 मोटर साइकिलनुमा रेहडा व 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* फरहान पुत्र शहजाद निवासी चाकू वाली गली दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर
*2.* शाहबाज पुत्र मौ0 अली निवासी कमर पैलेस चान्द मस्जिद थाना खालापार, मुजफ्फरनगर
*फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* सलीम पुत्र इनाम निवासी राजा कबाडी वाली गली ,30 फुटा रोड थाना खालापार, मुजफ्फरनगर
*बरामदगी का विवरण-*
✅ चोरी की गयी सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी 12 एडी 3296 के खुले हुए पार्टस
✅ मोटर साईकिल खोलने के उपकरण
✅ 01 मोटर साइकिलनुमा रेहडा
✅ 01 सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी 12 एडब्लू 7636
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो ने दो दिन पहले एक सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल मेरठ रोड के पास फुव्वारे वाले रास्ते से चोरी की थी तथा हमारे पास भी एक सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल थी। मोटर साइकिल चोरी करने के बाद हम मोटर साईकिल को सलीम पुत्र इनाम निवासी राजा कबाडी वाली गली ,30 फुटा रोड थाना खालापार, मुजफ्फरनगर के पास ले गये, तथा चोरी की गयी मोटर साइकिल के पार्टस खोलकर हमने अपनी मोटर साइकिल के पार्टस के साथ बदल दिये। आज हम लोग चोरी की गयी मोटर साइकिल के पार्टस रेहडे में रखकर बेचने के लिए जा रहे थे तथा रेहडा चलाने वाला व्यक्ति सलीम, पुलिस को देखकर भाग गया तथा हम दोनो को पुलिस ने पकड लिया।


