मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी।
आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। मुजफ्फरनगर, श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नलिखित है-
मैसर्स तुषार बेकर्स, ए टू जेड रोड, मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठान से पाइनएप्पल केक का एक नमूना संग्रहित किया गया।
मैसर्स बेकर्स बैक, पटेल नगर, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठान से रेड वेलवेट केक का एक नमूना संग्रहित किया गया।
मैसर्स गुड लाइफ बेकरी, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठान से पाइनएप्पल स्ट्रॉबेरी केक व रेड वेलवेट केक का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार कुल 04 नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, वैभव शर्मा, श्रीमती पूनम कुमारी, सुनील कुमार व श्री विशाल चौधरी सम्मिलित रहे।


