मुजफ्फरनगर। गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर की निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रसिद्ध गणपति खाटू श्याम मंदिर कि आज फाल्गुन महोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम की निशान पदयात्रा का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना करने के बाद किया गया। निशान यात्रा का शुभारंभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भाजपा नेता गौरव स्वरूप वह अध्यक्ष मंदिर कमेटी भीमसेन कंसल के द्वारा किया गया। बाबा खाटू श्याम के निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण हाथों में बाबा का निशान लेकर गणपति खाटू श्याम मंदिर नई मंडी पहुंचे और वहां निशान चढाए। बाबा श्याम के भजनों पर नाचते गाते हुए मंदिर में रंग गुलाल उडाया।
Author: Taja Report
Post Views: 85


