मुजफ्फरनगर। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत खतौली व जानसठ तहसील में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) उमेश मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निकिता शर्मा को खतौली का नया एसडीएम (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम निकिता शर्मा अब तहसील खतौली का कार्यभार संभालेंगी और क्षेत्र की राजस्व तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगी।
खतौली एसडीएम राजकुमार एसडीएम जानसठ बनाए गए हैं।जानसठ एसडीएम राहुल देव भट्ट मुख्यालय से अटैच किए गए हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 119


