कैराना । पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। तीन दिन पूर्व ही पति शाहनवाज ने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था।
सोनीपत के झाराखेड़ी के फर्नीचर कारीगर शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी मैफरीन और उसके प्रेमी तसव्वुर ने पूरी प्लानिंग से की। जांच में पता चला कि शाहनवाज की पत्नी मैफरीन का अपने मौसेरे भाई इमलाक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर तीन और लोगों के साथ मिलकर शाहनवाज की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इमलाक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला को हिरासत में लिया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी को फोन कॉल कर पति की लोकेशन के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी थी। कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर बाइक से पत्नी के साथ जा रहे हरियाणा निवासी फर्नीचर के कारीगर शाहनवाज (28) की सरेराह बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी। रात में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के मौसेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई।
हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से कस्बा कैराना होते हुए गांव खुरगान ममेरे साले इमलाक की शादी में शामिल होने जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे खुरगान रोड पर नेशनल हाईवे स्थित उपरिगामी पुल से थोड़ा आगे बेरी के बाग के निकट पहुंचा, तभी दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मारी और फिर शाहनवाज को डंडा मारकर बाइक रुकवा ली।
बदमाशों ने चाकू से शाहनवाज पर ताबड़तोड़ कई वार किए। एक बदमाश ने उस पर तमंचे से गोली चलाई। उसके हाथ, सीने और गले पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए। गंभीर घायल शाहनवाज सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। डायल 112 पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को डेढ़ लाख रुपये की दूल्हे के लिए ले जाई जा रही नोटों की माला और बाइक लूटने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस की जांच में लूट का मामला नहीं पाया गया। पुलिस ने बाइक को घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पत्नी मैफरीन की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
देर रात में पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी तसव्वुर निवासी गांव भूरा हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत और शोएब निवासी गांव भूरा थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद किया है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शाहनवाज के मौसेरे भाई तसव्वुर से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी शाहनवाज को हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था। पत्नी ने अपने प्रेमी तसव्वुर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तसव्वुर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शाहनवाज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। इस घटना में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

