https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
मुज़फ्फरनगर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक कुत्ते के साथ क्रूरता करते हुए देखा जा रहा है। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना चरथावल पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जांच के दौरान अभियुक्त की पहचान पंकजपाल पुत्र सरजीत पाल निवासी कस्बा चरथावल, थाना चरथावल के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 126