देहरादून। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह ने राजधानी की सड़क पर पिस्तौल निकाल कर पूर्व सचिव के बेटे पीटा। उसके गनर ने भी मारपीट की। तिरंगे पर लात मारने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत के अनुसार, दिलाराम चौक के पास मामूली ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद मसूरी डायवर्जन पर बवाल में बदल गया। आरोप है कि सफेद लैंड क्रूज़र और बोलेरो ने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की कार को रोक लिया। पुलिस ने कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोलेरो को सीज किया गया, गनर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। SSP देहरादून अजय सिंह खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 68

