Taja Report

किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त किसानों के खाते में जमा

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट को कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा, में किसान बंधुओ एवं अधिकारी गणों द्वारा देखा गया । इसके उपरांत जनपद स्तरीय रबी वर्कशॉप / समिनार / मेला/गोष्ठी का आयोजन प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक मु०नगर एवं डॉ हंसराज सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा, मु०नगर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक द्वारा जनपद में कृषको को फार्म रजिस्ट्री हेतु कैम्प चीनी मिल में लगाए जाने की जानकारी दी गई है एवं कृषि विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी है। डा० विरेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को फसलों की बिमारी की रोकथाम के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। अन्त में उप कृषि निदेशक मु०नगर द्वारा कृषकों को कृषि से सम्बन्धित जूडी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। और अन्त में सभी अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त कर गोष्ठी का समापन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *