Taja Report

कार हिंडन नदी में गिरी, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

बागपत।  जिले में सिंघावली अहीर थाने पर तैनात एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची मेरठ की जानी व बागपत की बालैनी पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिंघावली अहीर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल कौशल शर्मा सोमवार देर रात करीब 2 बजे मेरठ जिले में दबिश देकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बसोद गांव के अजहरुद्दीन, गुड्डू व तैयब भी थे। जैसे ही उनकी कार मेरठ बागपत रोड पर जानी नहर के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भाेर के समय करीब 4:00 बजे घायल गुड्डू को होश आया और उसने सड़क दुर्घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। माैके पर बागपत की बालैनी और मेरठ की जानी थानाें की पुलिस पहुंची। इस बीच सिंघावली अहीर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीमाें काे नदी किनारे क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल राहुल और अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैयब को मेरठ रेफर कर दिए गए। बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *