Taja Report

कारतूसों वाले बर्थ-डे केक को देख पुलिस भन्नाई

मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक बर्थडे पार्टी में कारतूस वाला केक नजर आ रहा है केक पर आकाश राठी कूकरा लिखा है और उस पर 312 बोर के कारतूस सजाई गई है। वीडियो में कई लड़के पार्टी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 01 वीडियो वायरल हुई जिसमें कुछ लड़को द्वारा कारतूस युक्त केक के साथ बर्थडे मनाया जा रहा था। यह वीडियों थानाक्षेत्र नई मण्डी का बताया जा रहा है थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वीडियों का तत्काल संज्ञान लेकर जांच की जा रही है तथा अज्ञात लड़को की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान जोभि तत्थ प्रकाश में आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अम्ल में लायी जायेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *