मुजफ्फरनगर। मेरठ के ज्वालागढ़ में हुई सोनू कश्यप की निर्मम हत्या के बाद आज मुजफ्फरनगर मे कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ रहे थे, पुलिस ने दौराला टोल प्लाजा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके साथ पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया राजीव गांधी पंचायत राज के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल,आकिल राणा,मनोज चौधरी, अनिल चौधरी,मदन शर्मा आदि को हिरासत में लेकर भंगेला पुलिस चौकी पर घंटा बैठा रखा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुजफ्फरनगर सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने के लिए अडिग रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें मुजफ्फरनगर जान से रोक दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोनू कश्यप के परिजनों से मुलाकात न कर अपने पर कहां कि इस दुखद घड़ी में कांग्रेस पार्टी सोनू कश्यप के परिवार के साथ है और कांग्रेस पार्टी सोनू कश्यप के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोनू कश्यप की हत्या बेहद दुखद एवं निंदनीय है तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सोनू हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीडित परिचार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।


