Taja Report

कांग्रेसियों ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत एक दिन का उपवास रखा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के कांग्रेसियों ने आज कचहरी के गेट के निकट डा०भीमराव अंबेडकर पार्क में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत एक दिन का उपवास (प्रतीकात्मक विरोध) रक्खा ।

“मनरेगा बचाओ संग्राम” उपवास कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें कमजोर करने के काम के अलावा अन्य कोई देश हित का काम नहीं कर रही है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर राकेश पुंडीर ने कहा मनरेगा का नाम पलटकर केंद्र सरकार ने गरीब मजदूरों का हक छीनने क्या काम किया है,यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है और हम इसके लिए धरना प्रदर्शन कर गरीब मजदूर भाइयों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। मनरेगा के लिए आज उपवास कार्यक्रम है कल12 तारीख से 29 जनवरी तक जनपद में ब्लॉक एवं नगर स्तर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल ने कहा कि मनरेगा अपने लक्ष्य से भटक गई है , सरकार ने इसके नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाकर इसे कमजोर करने की कोशिश की है। नए कानून में रोजगार की गारंटी खत्म कर दी गई है और ठेकेदारी प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है

मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना थी, लेकिन सरकार इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। सरकार की मंशा गरीबों के अधिकारों को कम करना है और उन्हें उनके हक से वंचित करना है।

आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

आज़ उपवास कार्यक्रम में उपवास कार्यक्रम में बिल्किस चौधरी,ज़फ़र महमूद, रिज़वान अहमद , विनोद धीमान, ममनून अंसारी, सद्दाम सिद्दीकी, नरेश भारती, राशिद चौधरी, हर्षवर्धन त्यागी, अजय चौधरी, मुकुल शर्मा, रविंद्र बालियान, आखिर राणा,तारिक कुरैशी , मुर्तजा सलमानी, सतीश सहरावत,मदन शर्मा,रंकजय आदि सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *