मुज़फ्फरनगर। मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल ने तहसील बुढाना के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर एस०आई०आर० अभियान की समीक्षा तथा बूथ लेवल अधिकारियाें काे आवश्यक निर्देश दिए । मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डी०सी०सी०) का निरीक्षण प्राप्त शिकायतो का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
एस.आई.आर. अभियान में शत–प्रतिशत फीडिंग कार्य कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़रों को मंडलायुक्त सहारनपुर एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर ने सम्मानित किया।
मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा तहसील बुढाना के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर एस०आई०आर० अभियान की समीक्षा तथा बूथ लेवल अधिकारियाें काे फॉर्म कलेक्शन एवं ऑनलाईन फीडिंग का कार्य पूर्ण करने एवं मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराकर समस्त फॉर्म प्राप्त करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात मंडलायुक्त महाेदय द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डी०सी०सी०) का निरीक्षण कर शिकायत पंजिका का अवलोकन कर प्राप्त शिकायतो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर मतदाता की यथाआवश्यक सहायता किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. (Special Integrated Revision / विशेष समन्वित पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन, सुधारित एवं पूर्णतया शुद्ध बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बी.एल.ओ. एवं उनके सुपरवाइज़रों को आज जिला पंचायत सभागार कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा की संयुक्त उपस्थिति में आयोजित हुआ। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान के दौरान अत्यंत निष्ठा, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य निष्पादन करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल उडा कर उनका मनोबल बढ़ाया।
एस.आई.आर. अभियान : लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजबूत आधार
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य लोकतंत्र की नींव है। सही एवं पूर्ण मतदाता सूची ही प्रत्येक नागरिक को मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़र इस प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो घर–घर जाकर मतदाता सूची की सत्यता सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस बार एस.आई.आर. अभियान को अधिक पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक डिजिटल प्रक्रियाओं का उपयोग किया गया। ऐसे में बी.एल.ओ. द्वारा शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य पूर्ण कर निर्धारित समय से पहले लक्ष्य प्राप्त करना अत्यंत प्रशंसनीय है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन का कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। इसके लिए बी.एल.ओ. को क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण, सत्यापन, दस्तावेज़ संकलन एवं पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टियां करनी पड़ती हैं। यह कार्य तभी संभव है जब अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी और लगन से कार्य करें। उन्होनें जनपद के मतदाता से अपील करते हुए कहा कि समस्त नागरिक इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने बी०एल०ओं० को उक्त कार्य मे सहयोग करे ताकि उक्त कार्य ससमय पूर्ण किया जा सकें।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद ने इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और कई बूथों में शत-प्रतिशत फीडिंग पूरी की गई है, जो जिले के लिए गौरव की बात है तथा भविष्य मे भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया जायेगा।
विधानसभा 15–खतौली के अंतर्गत दो बी.एल.ओ. द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया गया—
भाग संख्या–183 :
बी.एल.ओ. – मनोज रानी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री
इन्होंने अपने बूथ क्षेत्र में घर–घर सत्यापन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सभी आवश्यक सुधार कार्यों को पूर्णतः व्यवस्थित ढंग से पूरा किया।
भाग संख्या–187 :
बी.एल.ओ. – बिजेंद्रकान्त, शिक्षामित्र
बिजेंद्रकान्त ने भी एस.आई.आर. पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य समय पर पूर्ण कर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इन दोनों बी.एल.ओ. का कार्य अनुकरणीय रहा। इनके सभी कार्यों का सुपरविजन सुपरवाइज़र श्री चन्द्रकान्त सहगल, प्रधानाध्यापक, खतौली द्वारा किया गया। सुपरवाइज़र चन्द्रकान्त सहगल ने न केवल बी.एल.ओ. को सतत मार्गदर्शन दिया, बल्कि समय-समय पर बूथों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक प्रविष्टि सटीक एवं नियमानुसार की जाए। उनकी निगरानी एवं सक्रिय सहभागिता के कारण दोनों बूथों पर फीडिंग कार्य का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हो सका।
इसके अतिरिक्त विधानसभा 13–पुरकाजी में भी उत्कृष्ट कार्य किया गया—
भाग संख्या–310 :
बी.एल.ओ. – प्रदीप कुमार, लिपिक
इन्होंने अपने बूथ पर मतदाता सूची के सभी आवश्यक अद्यतन कार्य समय से पहले और पूर्ण शुद्धता के साथ पूरे किए।
क्षेत्र भ्रमण, बी.एल.ओ. ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रविष्टियाँ आदि कार्यों को अत्यंत दक्षता के साथ पूरा किया।
इनके अलावा इस विधानसभा में दो सुपरवाइज़रों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई—
संदीप कुमार, सहायक अध्यापक
शमीम अहमद, ग्राम विकास अधिकारी
दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बी.एल.ओ. के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी निष्पादित कार्य समयबद्ध, सटीक और आयोग के निर्देशों के अनुरूप हों। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनके परिश्रम को विशेष रूप से सराहा और उन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया।
अधिकारियों ने व्यक्त की प्रशंसा
कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि— बी.एल.ओ. का समर्पण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देता है। एस.आई.आर. अभियान में मिली सफलता शासकीय तंत्र की दक्षता, जिम्मेदारी और टीमवर्क का उदाहरण है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन कार्यों में सहयोग करें।
सम्मान समारोह ने बढ़ाया मनोबल
सम्मानित होने वाले बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़रों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
यह न केवल उनके दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ाता है, बल्कि टीम वर्क एवं प्रशासनिक सहयोग को भी सुदृढ़ करता है।
जिला प्रशासन की ओर से भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा
जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी बी.एल.ओ., सुपरवाइज़र एवं संबंधित अधिकारी इसी प्रकार निष्ठा, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ निर्वाचन कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को अपने अधिकार से वंचित न होना पड़े।
उक्त आयोजन मे मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर तथा उपजिलाधिकारी ⁄सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णकान्त विश्वकर्मा तथा निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहें।


