नई दिल्ली। मशहूर कमला पसंद और राजश्री पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से जुड़ी बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया की पत्नी दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली। यह घटना दिल्ली में घटी, जिससे पान मसाला उद्योग से जुड़े गलियारों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, सुसाइड नोट में किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति चौरसिया के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें वे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं , आज दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दीप्ती का पोस्टमार्टम होगा।
Author: Taja Report
Post Views: 90


