Taja Report

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 48 यात्री सुरक्षित

कन्नौज। दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस में मंगलवार देर रात एक्सप्रेसवे पर अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस से धुआं उठते ही सो रहे यात्री घबराकर जाग गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों व दरवाजों से बाहर निकलने लगे। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया।
घटना रात करीब 11 बजे फगुआ भट्ठा टोल प्लाजा के पास 192 किमी प्वाइंट पर हुई। बस में बच्चों सहित कुल 48 यात्री सवार थे। इंजन हिस्से से उठे धुएं ने कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही करीब 11:10 बजे दमकल की गाड़ियां और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *