मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ़ लॉ मुजफ्फरनगर में पुरस्कार वितरण समारोह 2025 मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० (डॉ०) सीमा जैन, प्राचार्य, जैन (पी0 जी0) डिग्री कॉलेज, प्रो0 (डॉ) कुलदीप कुमार, विधि विभाग, डी.ए.वी कॉलेज, कॉलेज प्राचार्या डॉ० रेणु गर्ग और कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l कॉलेज प्राचार्या डॉ रेणु गर्ग और कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट करके किया, इस अवसर पर डॉक्टर सीमा जैन ने कहा कि प्रत्येक छात्र अपनी एक विशेष योग्यता रखता है और अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में कठिन परिश्रम से वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, उन्हें विश्वास है कि पुरस्कृत छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सदैव ऐसे ही आगे रहेंगेl इस अवसर पर डॉक्टर कुलदीप कुमार ने बोलते हुए कहा कि विधि व्यवसाय एक ऐसा व्यवसाय है जहां हम अपनी योग्यता से समाज को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं उन्हें विश्वास है कि सभी छात्र -छात्राएं पुरस्कृत छात्र-छात्राओं की भांति ही अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करेंगे । कॉलेज प्राचार्य डॉ० रेणु गर्ग ने कहा कि यह उनका प्रयास है कि प्रत्येक छात्र अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक योग्यता से स्वंय को सिद्ध कर अपने नाम के साथ-साथ कॉलेज का नाम भी रोशन करेंगे और उन्हें विश्वास है कॉलेज का प्रत्येक छात्र और छात्रा जिन्होंने पुरस्कार प्राप्त किया है आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कायम रखेंगे। । कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने कहा कि प्रत्येक छात्र अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है और उन्होंने सभी को बधाई दी। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
पुरस्कृत छात्र-छात्राओं में एलएल0बी0 तृतीय वर्ष मे मनीषा त्यागी, महिमा सिंह और स्पर्श कौशिक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी0ए0एलएल0बी0 पंचम वर्ष में मुनमुन, शिवालिका सिंगल एवं शिवा भारद्वाज ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी0कॉम0एलएल0बी0 पंचम वर्ष मे नमिता सिंह, सिमरन और समीर त्यागी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, शुभम सिंघल आदि उपस्थित रहे।


