Taja Report

एसपी ग्रामीण ने भोपा में चलाया सघन चेकिंग अ

मुजफ्फरनगर। यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र भोपा में सघन चेकिंग अभियान चलाया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

यातायात माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर आदित्य बंसल द्वारा बीती रात्रि को कस्बा भोपा में स्वयं उपस्थित रहकर सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य बाजार, बस-स्टैंड, चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से कड़ी चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग व स्टंट ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तेज गति, मोबाइल का उपयोग एवं लापरवाह ड्राइविंग करने वाले, मानक विहीन/त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण व प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *