मुजफ्फरनगर . वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ने बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए कई सब इंस्पेक्टरों एवं चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया। तबादला सूची के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र की हिंडन चौकी के प्रभारी गोविंद चौधरी को अब रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्व चौकी प्रभारी कुटेसरा एवं वर्तमान चौकी प्रभारी भैंसी अमित कुमार को बागोवाली चौकी प्रभारी बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टर तूफान सिंह को हिंडन चौकी प्रभारी की कमान दी गई है।इसके अलावा थाना पुरकाजी से सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह को लालू खेड़ी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। बेगराजपुर चौकी प्रभारी किशन सिंह को पद से हटाकर थाना मंसूरपुर भेजा गया है, जबकि लालूखेड़ी चौकी प्रभारी कामिल चौधरी को मीरापुर थाना स्थानांतरित किया गया है।बागोवाली चौकी प्रभारी रुपेश कुमार को सठेड़ी, थाना रतनपुरी का चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में थाना भोपा से आनंद कुमार को कुटबा चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक पिंटू को मोरना चौकी प्रभारी, बलवा चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को बेगराजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी दीपक को रुड़की चौकी प्रभारी, और रुड़की चौकी प्रभारी गणेश शर्मा को गांधीनगर, थाना नई मंडी का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।


