मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्द ऋतु में प्रायः होने वाले कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त पुलिस वाहनों पर फॉग लाइट लगाने, समय से मेंटेनेंस कराने तथा पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में ऐसे सभी स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहाँ दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय समय से सुनिश्चित किए जा सकें। सभी पीआरवी वाहनों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित स्थान पर ही खड़े रहें तथा रात्रि के समय वाहन पर लगी लाल-नीली फ्लैश लाइट सदैव ऑन रखें, जिससे पुलिस वाहन दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें और आमजन में सुरक्षा की भावना तथा पुलिस की उपस्थिति का विश्वसनीय वातावरण बना रहे। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सूचना प्राप्त होने पर इवेंट को तत्काल प्रभाव से अटेंड किया जाए, किसी भी प्रकार की देरी न हो। महोदय द्वारा ऐसे सभी वाहनों पर, जिनसे दुर्घटना होने की आशंका रहती है, रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों को सुरक्षित साइड में खड़ा कराए जाने के निर्देश दिए गए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
परेड के पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एऐ द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया।
अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाईन सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


