मुजफ्फरनगर। एसआईआर में मुजफ्फरनगर में 2.58 लाख वोटरों के नाम कट गये हैं।
मुजफ्फरनगर जिले के छह विस क्षेत्रों में 83.69 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है।
सबसे ज्यादा 86.64 फीसदी बुढाना व सबसे कम मुजफ्फरनगर सदर में 75.13 प्रतिशत हुआ।
मुजफ्फरनगर जिले की छह विस क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 21.12 लाख थी।
26 दिसंबर को एसआईआर की समाप्ति पर इनमें से 17.68 लाख वोटरों का डिजिटाइजेशन हुआ है।
इसके अलावा 57244 वोटर मृतक मिले।
जबकि 27891 वोटर डुप्लीकेट मिले हैं।
ऐसे में छह विस क्षेत्रों में 2.58 लाख वोटरों के नाम कटे हैं।
बुढ़ाना विस क्षेत्र में (86.64%),
चरथावल विधानसभा में (84.66%)
मीरापुर विधानसभा में (86.76%) ,
मुजफ्फरनगर विधानसभा सदर क्षेत्र में (75.13%) ,
पुरकाजी विधानसभा में (83.44%)
खतौली विधानसभा में (86.02%) हुआ है।
Author: Taja Report
Post Views: 80


