मेरठ। एसआइआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने और बिना बताए गायब रहने पर सरधना के खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर की तहरीर पर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
बिना किसी पूर्व सूचना और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी को एसआइआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई और रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन उन्होंने न तो निर्धारित कार्य किया और न ही उच्चाधिकारियों को कोई सूचना दी। बताया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना शनिवार से बिना किसी पूर्व सूचना और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित थे।
Author: Taja Report
Post Views: 126

