मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा एमडीए के नाम पर मकान तुड़वाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थाना खतौली क्षेत्र में आमजन से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थीं कि विनय जैन उर्फ किक्की जैन पुत्र श्री विनोद जैन, निवासी मौ० मिठ्ठूलाल खतौली, मुजफ्फरनगर लोगों से अवैध रूप से धन वसूली कर रहा है। वह लोगों को धमकी देता था कि वह उनके मकान/दुकान की शिकायत एमडीए में कराकर तुड़वा देगा यदि उसे पैसे न दिए गए। शिकायतों के अनुसार, एक बार पैसे लेने के बाद भी वह कुछ माह बाद दोबारा शिकायत करने की धमकी देकर पुनः धन वसूली करता था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 433/25 धारा 308(5), 318(4), 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 03.12.2025 को थाना खतौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त विनय जैन उर्फ किक्की जैन को गुलशन ढाबा के सामने, फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* विनय जैन उर्फ किक्की जैन पुत्र विनोद जैन निवासी मिठ्ठे थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।


