Taja Report

एक दिन की एसएसपी बनी प्रिया यादव

मुज़फ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर की मेधावी छात्रा प्रिया यादव को एक दिवस के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का दायित्व सौंपा गया।

इस दौरान छात्रा प्रिया यादव द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अन्य छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया एवं प्रशासनिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना एवं उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर एवं सशक्त नागरिक बन सकें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *