मुंबई। प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानों ने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों शादी के 29 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं।
उनके वकील ने तलाक की आधिकारिक पुष्टि की है। इससे प्रशंसकों को गहरा सदमा भी लगा है। बयान में कहा गया कि भावनात्मक तनाव के कारण दोनों ये फैसला ले रहे हैं। वकील ने आधिकारिक में कहा, “शादी के कई सालों बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति ए.आर.रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी है, जिसे इस समय कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है। सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन दौर से गुजर रही हैं।”

