Taja Report

उपराष्ट्रपति चुनाव NDA के सीपी राधाकृष्णन ने के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

नई दिल्ली । NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था।

चुनाव जीतने के बाद राधाकृष्णन अब जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *