लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने और गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।नगेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से हटाकर आगरा का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रशांत नागर को मऊ के मुख्य विकास अधिकारी से नगर आयुक्त फिरोजाबाद और उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।विवेक कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव से मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मनीष मीणा को मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी से यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ पूजा गुप्ता को गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट से मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।इस बार के फेरबदल में रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के पद के साथ-साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का मकसद प्रशासनिक कार्यों में गति और प्रभावशीलता बढ़ाना बताया गया है।


