मुजफ्फरनगर। आज 77वे गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा प्रमुख समाजसेवी आशीष सरीन को सामाजिक कार्यों के लिए सर्वशेष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। आशीष ने कहा कि यह सम्मान पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जनसेवा की प्रेरणा मुझे श्री वरुण गांधी जी के विचारों और मार्गदर्शन से मिलती रही है।
मंच पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति की उपस्थिति ने इस पल को और भी खास बना दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 161


