Taja Report

आशिक से मिलने से रोकता था, इसलिए कर दी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

मेरठ। अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को पहले नींद की गोलियां खिलाईं और हत्या करने के लिए नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। नहर में युवक की तलाश जारी है। घर आते जाते उसके अवैध संबंध बने थे। इसका पति विरोध करता था।

एसपी देहात के अनुसार, इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की शौकीन काजल के दो साल से गांव के ही आकाश से अवैध संबंध थे। अनिल द्वारा विरोध पर काजल ने प्रेमी आकाश से मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई। इसमें आकाश का दोस्त बादल भी शामिल हुआ। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई। घटना में प्रयुक्त काजल का दुपट्टा सिवालखास गंगनहर पुल के पास झाड़ियों से और काजल द्वारा छिपाई गई नींद की गोलियां उसके घर से बरामद कीं। अनिल की तलाश के लिए गोताखारों की सहायता से गंगनहर में तलाश किया जा रहा है। काजल ने पुलिस को अनिल को उस पर शक था कि उसका आकाश के साथ अफेयर है। डेढ़ साल पहले अनिल ने मुझे और आकाश को एकसाथ कमरे में देख लिया। इससे उसका शक हकीकत में बदल गया।

अनिल ने हम दोनों को समझाया। लेकिन हम मिलते रहे। इसके बाद वह आए दिन झगड़ा करने लगा। मेरे आने-जाने और फोन करने पर रोक लगा दी। बाजार का सामान भी अनिल खुद लाने लगा। मुझे घर पर अकेला भी कम ही छोड़ता था । अनिल खुद ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहता था। फिर भी वह आकाश से बात करती थी और उससे मिलने के रास्ते निकाल लेती थी। पति उसे कहता कि तुम आकाश से दूर रहो। लेकिन मुझे उसके साथ ही रहना था। इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *