Taja Report

आन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले चार शातिर हथियारों सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 4 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग आन डिमांड हथियार सप्लाई करते थे । उनके कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की गई

बीती रात्री थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग तितावी की ओर से आ रहे है तथा नहर पटरी होते हुए बुढ़ाना की ओर जाने वाले है, जिनके पास अवैध अस्लाह है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम पलडी नहर पुलिया पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात तितावी की ओर से 01 कार आते हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा पुलिया से पहले की कार को रोककर भागने का प्रयास करने लगा जिसें पुलिस टीम ने घेर घोटकर पकड़ लिया तथा कार में बैठे 03 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। चैकिंग करने पर अभियुक्तगण के कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आकिल पुत्र सलाउददीन निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।

*2.* फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ।

*3.* मौहम्मद तालिब पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी नरहाडा थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ।

*4.* शाहरूख पुत्र शौकीन अहमद निवासी म0न0 200 पुरवाफैय्याज अली थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*

✔ 07 पिस्टल 32 बोर

✔ 03 तमंचे 315 बोर

✔ 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर

✔ 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर

✔ तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार नम्बर यूपी 15 डीएक्स 9007

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध अस्लाहों को खरीदने व बेचने का कार्य करते है तथा हमारे पास से बरामद अस्लाह हमने मेरठ से खरीदे थे जिनका नाम पता हमे नही मालूम है। ये अवैध अस्लाह पिस्टल 40 हजार रूपये में खरीदकर 65-70 हजार रूपये तथा तमंचे का 6 हजार रूपये में खरीदकर उन्हे 8-10 हजार रूपये में बेच देते है। तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। क्योकि कुछ समय में ग्राम पंचातय का चुनाव आने वाला है तो उसमें अवैध अस्लाहों की मांग बढ जाती है उसी को लेकर हम लोग यहां अवैध शस्त्र बेचने आये थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया। हम लोग जनपद शामली, सहारनपुर, बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि में मांग के अनुसार अस्लाह सप्लाई करते है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *