Taja Report

आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना/महिला थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आत्मदाह के लिए उकसाने व आत्महत्या कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

वादिया इरम पत्नी सुहैल पुत्री जाहिद निवासी मैहल्ला पश्चिमी पछला कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा अपने सुसरालजनो के विरूद्ध दहेज उत्पीडन का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। फरमान पुत्र यामीन निवासी ईदगाह कालोनी कस्बा व थाना थाना भवन, शामली अभियोग में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अनुचित दबाब बनाने के लिये वादिया इरम उपरोक्त को अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर उकसाने का कार्य कर रहा था। दिनांक 02.12.2025 को फरमान उपरोक्त के उकसाने पर वादिया इरम उपरोक्त द्वारा अपने घर के अन्दर अपने आप को बन्द कर ज्वलनशील पदार्थ(मिट्टी का तेल) डालकर आग लगाने का प्रयास किया था। आज दिनाक 03.12.25 को महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुमन शर्मा मय पुलिस बल के साथ मिशन शक्ति केन्द्र थाना बुढ़ाना में मौजूद थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि फरमान उपरोक्त इरम को मिट्टी का तेल डालकर घर में आग लगाने के लिये उकसा रहा है। सूचना पर महिला थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पहुंची तो इरम ने अपने मकान के कमरे मे भारी मात्रा में मिट्टी का तेल फेला रखा था तथा अपने उपर भी मिट्टी का तेल छिडक रखा था। पुलिस टीम को देखकर इरम ने आग लगा ली। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुये इरम उपरोक्त को बचाया। इसी दौरान इरम व फरमान उपरोक्त द्वारा एक राय होकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डाल दिया जिसमें पुलिस टीम द्वारा बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचायी गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को मौ0 पश्चिमी पछाला से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तगण के विरूद्ध महिला थाना बुढाना पर मु0अ0स0 49/25 धारा-326(छ)/109 (1)/226/125/61 (2)/3(5)/49 बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगण को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* फरमान पुत्र यामीन निवासी ईदगाह कालोनी कस्बा व थाना थाना भवन, शामली।

*2.* इरम पत्नी सुहैल पुत्री जाहिद निवासी मैहल्ला पश्चिमी पछला कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

✅ अभियुक्ता इरम के तेल से भीगे कपडे व जला हुआ दुपट्टा।

✅ महिला थाना प्रभारी की तेल से भीगी हुई वर्दी।

✅ प्लास्टिक की कैन में करीब 02 लीटर मिट्टी का तेल व माचिस।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *