
हैदराबाद। कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस अचानक बाइक से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 39 लोग सवार थे। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि 32 लोगों की मौत की खबर है। हादसा इतना भयानक था कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हुई, जिसके बाद आग लग गई। हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे। कई लोगों के जलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लगभग दर्जन भर यात्री किसी तरह इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में सफल रहे।मसभी घायलों को इलाज के लिए कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

